{"_id":"6a627be6c90f65e4320275e4","slug":"apple-crates-stolen-from-the-apple-market-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-139020-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एप्पल मार्केट से सेब की पेटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एप्पल मार्केट से सेब की पेटियां चोरी
विज्ञापन
दिनदहाड़े तीन युवक 15 हजार रुपये के सेब लेकर भाग गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। एप्पल मार्केट पिंजौर में दिनदहाड़े सेब की पेटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवक करीब 15 हजार रुपये मूल्य की सेब की पेटियां लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाली निवासी रविंदर कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पिंजौर एप्पल मार्केट में सेब की दुकान है। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हिमाचल प्रदेश से सेब की खेप उनकी दुकान पर पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि वह और उनका स्टाफ माल उतरवाने और अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उनकी गाड़ी से सेब की पेटियां उतारते दिखाई दिए। जब उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी तीन बड़ी पेटियां लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुई पेटियों में रखे सेबों की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।