फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Apple and vegetable market will start functioning in HMT from July 15

Panchkula News: एचएमटी में 15 जुलाई से काम करने लगेगी सेब और सब्जी मंडी

Tue, 18 Jun 2024 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Apple and vegetable market will start functioning in HMT from July 15
पिंजौर। एचएमटी में नवनिर्मित सेब और सब्ज़ी मंडी के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा सूबे की नायाब सरकार कर चुकी है। इसका 15 जुलाई को विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। यह जानकारी पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने सोमवार को पिंजौर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि सेब और सब्ज़ी मंडी के आढ़तियों को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री कंवर पाल गुज्जर से मुलाकात की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। उन्हें मंडी की जगह पर मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध करवाने को कहा था।
विज्ञापन

सूरजमुखी भी सरकारी कीमतों पर बेच सकेंगे किसान
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली ने बताया कि रायपुररानी में किसानों ने जो सरसों की फसल बोई थी, वह बेमौसमी बरसात के कारण खराब हो गई। ऐसे में किसानों नें नुकसान की भरपाई के लिए सरसों की जगह सूरजमुखी की बुवाई कर दी थी। लेकिन, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर सूरजमुखी फसल पंजीकृत न होने के कारण इसको बेचने में बड़ी कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा था। पूर्व विधायक लतिका शर्मा के सामने इस समस्या को रखा गया तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का निदान कराया। अब सभी किसान सूरजमुखी की फसल को सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, मण्डल महामंत्री हरीश मोंगा और राजेंद्र शर्मा, तिलकराज शर्मा, राम कृष्ण वर्मा, चेयरमैन सतबीर राणा, ज़िला पार्षद बहादुर राणा ककराली, अनूप चौहान, देवेंद्र शास्त्री, विजय कलिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed