{"_id":"61d9ebfd7d214048227a2929","slug":"appeal-instructions-given-to-make-two-kovid-centers-government-girls-college-of-sector-14-and-government-college-of-kalka-will-make-center-pkl-office-news-pkl438720685","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील : दो कोविड सेंटर बनाने के दिए निर्देश, सेक्टर-14 की राजकीय कन्या महाविद्यालय व कालका के राजकीय महाविद्यालय बनाएंगे सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील : दो कोविड सेंटर बनाने के दिए निर्देश, सेक्टर-14 की राजकीय कन्या महाविद्यालय व कालका के राजकीय महाविद्यालय बनाएंगे सेंटर
विज्ञापन
पंचकूला। जिलाधीश महावीर कौशिक ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मरीजों की देखभाल के लिए सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय और कालका के राजकीय महाविद्यालय में पूरी तरह से संचालित कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पुलिस उपायुक्त सभी कोविड केयर सेंटरों पर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।
नगर निगम आयुक्त को केंद्र की नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, ठोस व बायोमेडिकल कचरे का निपटान करवाने के निर्देश हैं। वहीं एसडीएम पंचकूला को पंचकूला में स्थापित कोविड केयर सेंटर की निगरानी के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिविल सर्जन पंचकूला को निर्देश हैं कि वे संबंधित कोविड केयर सेंटर पर सभी आवश्यक दवाइयों और अन्य प्रबंध करना सुनिश्चित करे। तहसीलदार पंचकूला पुण्यदीप शर्मा को राजकीय कन्या महाविद्यालय पंचकूला में स्थापित कोविड केयर सेंटर में सभी प्रकार की रसद सामग्री पहुंचाने के लिए इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सेक्रेटरी जिला रेडक्रॉस पंचकूला को संबंधित कोविड केयर सेंटर पर स्वच्छता बनाए रखने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता केंद्र पर नियमित पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। यूएचबीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता कोविड केयर सेंटर में बिजली की सुचारु रूप से व्यवस्था करेंगे।