फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: In case of cyber fraud, the helpline number 155260 must be taken help: DCP, the guideline has been issued in view of the continuous fraud with the people

अपील : साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 155260 की अवश्य लें मदद : डीसीपी, लगातार लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी के मद्देनजर जारी की है गाइडलाइन

Thu, 02 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Appeal: In case of cyber fraud, the helpline number 155260 must be taken help: DCP, the guideline has been issued in view of the continuous fraud with the people
पंचकूला। साइबर धोखाधड़ी होने पर साइट या हेल्पलाइन नंबर 155260 की मदद लें। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि ऑनलाइन की इस दुनिया में तरह तरह के तरीके से आनलाइन धोखाधड़ी साइबर ठगों की तरफ से की जा रही है। लोगों से साइबर ठग पैसा एेंठ रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको खुद को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी बहाने से आपको रिमोट एप्लीकेशन एनी डेस्क या अन्य कोई रिमोट एप्लीकेशन को इंस्टाल करने के लिए कहता है तो आप सतर्क हो जाएं। वह व्यक्ति आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको ओएलएक्स के जरिए किसी वाहन को या अन्य किसी वस्तु को खरीदने के इच्छुक आपको काल करता है। ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए कहता है तो इस प्रकार के लोगों से सतर्क रहे। आप पैसे लेने की जल्दबाजी के चक्कर में इनकी बातों में ना आए इनसे सतर्क रहें। इस प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत गृह मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया ऑनलाइन फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 155260 पर काल करें, ताकि आपका पैसा आपको मिल सके, उस अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा गृह मंत्रालय के द्वारा साइबर पोर्टल साइट पर भी अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साइबर फ्रॉड के चलते काफी लोग धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। इसके चलते किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत करने के लिए और डिजिटिल धोखाधड़ी से निपटने और डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए गृह मंत्रालय के द्वारा वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed