फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: CMO of Civil Hospital said - Seek doctor's advice if symptoms of corona appear

अपील :सिविल अस्पताल की सीएमओ बोलीं- कोरोना के लक्षण दिखने पर चिकित्सक की सलाह लें

Tue, 01 Jun 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Appeal: CMO of Civil Hospital said - Seek doctor's advice if symptoms of corona appear
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद भी ग्रामीण इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें थोड़ा सा भी कोविड-19 के लक्षण दिखे तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। उन्होंने बताया कि यह संक्रमण अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है।
विज्ञापन

संक्रमित ज्यादातर लोगों को थोड़े से लेकर मध्यम लक्षण तक की बीमारी होती है। सिविल सर्जन ने बताया कि लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें और अपने डॉक्टर के पास या अस्पताल में जाने से पहले फोन करके जाएं। जो लोग स्वस्थ हैं, और उनको संक्रमण के थोड़े-बहुत लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वे घर पर ही अपने आप को आइसोलेट कर लें और सावधानियां बरतें। संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण दिखाई देने में आमतौर पर 5 से 6 दिन लगते हैं।
विज्ञापन

हालांकि कुछ मामलों में लक्षण दिखने में 14 दिन भी लग सकते हैं। इसलिए नागरिकों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है और मास्क का प्रयोग करना है। इसके अलावा साबुन से अपने हाथ बार-बार अवश्य धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed