फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anushka Malik, the student who topped in the Arts stream, aspires to become an IAS officer.

Panchkula News: आर्ट्स में टॉप करने वाली छात्रा अनुष्का मलिक आईएएस बनना चाहती है

Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Anushka Malik, the student who topped in the Arts stream, aspires to become an IAS officer.
99.2 फीसदी अंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना संजो रहीं अनुष्का, कॉमर्स में अधिश्री ने दिखाया दम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में पंचकूला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राइसिटी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अनुष्का मलिक ने आर्ट्स स्ट्रीम में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी में टॉप किया है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में अधिश्री ध्यानी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डीएलएफ वैली अमरावती निवासी अनुष्का मलिक ने बताया कि वह रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। उनके पिता विकास मलिक हैं, जबकि मां तान्या मलिक गृहिणी हैं। अनुष्का ने कहा कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों का उन्हें हर समय सहयोग मिला। पढ़ाई के अलावा उन्हें टेनिस खेलना, संगीत सुनना और कविता लिखना पसंद है।
विज्ञापन


जज बनना चाहती हैं दिशिता
दिशिता ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पीरमुछल्ला निवासी दिशिता ने बताया कि वह रोजाना करीब छह घंटे पढ़ाई करती थीं और लगातार रिवीजन पर ध्यान देती थीं। उनके पिता हरदेव सिंह और मां मंजू रानी शिक्षक हैं। दिशिता ने कहा कि वह लॉ की पढ़ाई कर जज बनना चाहती हैं। उन्हें वॉलीबॉल खेलना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए बनने का सपना देख रहीं अधिश्री
पीरमुछल्ला निवासी अधिश्री ध्यानी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.8 फीसदी अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से छह घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। उनके पिता जनार्दन ध्यानी हैं, जबकि मां सुमन ध्यानी शिक्षण कार्य से जुड़ी हैं। अधिश्री ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ पियानो बजाना पसंद है और वह भविष्य में सीए बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed