फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anti-Terrorist Squad will be formed from the point of view of security, DIG, SP rank officers will be appointed

सुरक्षा की दृष्टि से गठित होगा आतंकवाद विरोधी दस्ता, डीआईजी, एसपी रैंक के अधिकारियों की होगी नियुक्ति

Thu, 12 May 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anti-Terrorist Squad will be formed from the point of view of security, DIG, SP rank officers will be appointed
चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ती आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा सरकार आतंकवाद विरोधी दस्ता गठित करेगी। इसमें डीआईजी व एसपी रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति होगी। सभी पुलिस कार्यालयों और सरकारी भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। प्रदेश में आतंकी व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की छानबीन होगी। नकली सिम कार्ड व प्री-एक्टिवेटेड सिम की बिक्री पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में यहां हुई गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा संबंधी बैठक में ये निर्णय लिए गए। विज ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हाल ही में मोहाली में इंटेलिजेंस विभाग के मुख्यालय पर रॉकेट लांचर से हमला हुआ है। उसके मद्देनजर हरियाणा में सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ाएं। आतंकियों के स्लीपर सेल इत्यादि की छानबीन कर इनकी कार्यप्रणाली पर ध्यान देना होगा। इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए कड़े कदम उठाएं। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे देश-विरोधी वीडियो संदेशों के मूल तक पहुंचें।
विज्ञापन

विज ने कहा कि विशेष कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जहां पर अपराध व अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है, उनमें नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का भी सहयोग लें। पूरे हरियाणा में सरकारी कार्यालयों व भवनों की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने व लगाने का कार्य जल्द पूरा किया जाए। किरायेदारों की जांच व निरीक्षण को पुख्ता करने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि कोई अंजान व असामाजिक व्यक्ति किसी के घर में दूसरे नाम या कारण बताकर रह रहा हो, तो पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी की सुरक्षा की जाएगी चाक-चौबंद
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा को भी चाक-चौबंद रखा जाएगा। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमा घर व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करेंगे। अस्पतालों, होटलों, धर्मशालाओं इत्यादि जगह पर संबंधित क्षेत्र के एसएचओ की मार्फत जांच व निगरानी बढ़ाई जाएगी। विशेष स्थानों पर नाकाबंदी व निरीक्षण बढ़ाते हुए मैटल डिटेक्टर जांच और पुख्ता होगी। अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र व जिलों में मोबाइल सेवा देने वाले सभी डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर की जानकारी एकत्रित कर उनकी डायरेक्टरी बनाएं।

लावारिस व अज्ञात चीजों के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक : अग्रवाल
हरियाणा पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने बताया कि लावारिस व अज्ञात चीजों के संबंध में लोगों का जागरूक करेंगे। इसके लिए एक अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों व रेलगाड़ियों की जांच पर विशेष जोर देंगे। सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ सीमा बैठकों का आयोजन होगा। इंटेलिजेंस जानकारी को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed