{"_id":"68a23b5a3c4179e8ca066da4","slug":"anti-social-elements-in-budhanpur-broke-the-glass-of-anganwadi-building-along-with-auto-car-panchkula-news-c-87-1-pan1009-125896-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बुढ़नपुर में असामाजिक तत्वों का उत्पाद, ऑटो-कार समेत आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बुढ़नपुर में असामाजिक तत्वों का उत्पाद, ऑटो-कार समेत आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के शीशे तोड़े
विज्ञापन
पंचकूला। बुढ़नपुर में रविवार तड़के करीब 3:00 बजे असामाजिक तत्वों ने आंगनबाड़ी की बिल्डिंग समेत 20 ऑटो और कार के शीशे तोड़कर दहशत मचा दी। इतना ही नहीं हमलावर करीब दस घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावरों ने उन्हें चाकू मारने की धमकी दी। इससे लोग सहम गए। सीसीटीवी में छह युवक कैद हुए हैं।
बुढ़नपुर निवासी योगेश वर्मा ने बताया कि इलाके में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन से बीट बॉक्स की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इलाके में पुलिस की गश्त भी नहीं होती है, इसलिए यहां आए दिन अपराध बढ़ रहा है। वर्मा ने बताया कि आरोपी उनके घर पर लगा सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए। इससे पहले भी लोगों के घरों पर तलवारबाजी हो चुकी है, लेकिन पुलिस की आंख फिर भी नहीं खुल रही है।
क्या कहते हैं बुढ़नपुर के निवासी
चोर और हमलावरों का गढ़ बना बुढ़नपुर
बुढ़नपुर वर्तमान में चोर और हमलावरों का गढ़ बन गया है। यहां आए दिन कोई न कोई घटना घट रही है। आज से ठीक 15 दिन पहले भी कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -गुरविंदर
विज्ञापन
बुढ़नपुर में आम हुईं वारदातें, पुलिस का डर नहीं
शनिवार देर रात करीब तीन बजे घर के बाहर खड़े 20 ऑटो और कार के शीशे तोड़े गए हैं। यहां तक कि सरकारी स्कूल के पास स्थित आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के शीशे भी पत्थर मार कर तोड़ दिए गए हैं। करीब दस घरों पर लगे सीसीटीवी भी उखाड़ दिए। बुढ़नपुर में इस तरह की वारदात आम हो गई हैं। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। - योगेश वर्मा
पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर चले जाती है
पंचकूला पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है। घटना की सूचना देने पर पुलिस मौके पर आती है और खानापूर्ति कर चली जाती है। हमलावरों को पुलिस का थोड़ा भी डर नहीं हैं। इस तरह की घटनाओं की कितनी शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। -जाफर
बुढ़नपुर में अपराध चरम पर
हमलावरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह लोगों को छुरी, चाकू मारने की धमकी देकर निकल जाते हैं। नशा यहां बिकता है। खुलेआम जुआ यहां खेला जाता है। बुढ़नपुर में अपराध चरम पर है। प्रशासन से इलाके में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए बीट बॉक्स की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। -सोमनाथ
कोट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच करते हुए पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। सभी हमलावर जल्द ही गिरफ्त होंगे। - सिंघराज सिंह, सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज