{"_id":"609053128ebc3ebcc434ee52","slug":"another-accused-involved-in-black-marketing-of-remedesvir-arrested-on-april-18-a-resident-of-sector-11-was-already-caught-doing-black-marketing-of-injections-pkl-office-news-pkl4122838125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर की कालाबाजारी में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार, 18 अप्रैल को सेक्टर-11 निवासी को पहले ही इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर की कालाबाजारी में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार, 18 अप्रैल को सेक्टर-11 निवासी को पहले ही इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा था
विज्ञापन
पंचकूला। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान अमित कुमार सनी इनक्लेव मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। इस आरोपी को दो मई को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने 18 अप्रैल को सेक्टर-11 के एक आरोपी शिव कुमार को इस इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी को टीम ने दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम और ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी की टीम को मिली सूचना के आधार पर इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी इंजेक्शन को निर्धारित से काफी ज्यादा मूल्य पर बेच रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने एक नकली ग्राहक तैयार किया और उसको रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए भेजा। जब ग्राहक ने फोन किया तो इंजेक्शन का मूल्य 13000 प्रति इंजेक्शन बताया गया।
इस पर नकली ग्राहक राजी हो गया और दुकान पर इंजेक्शन खरीदने चला गया। ऐसे में सप्लाई देने वाले को काबू किया गया और उसके पास से 18 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस मामले में थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।