{"_id":"67e2fc0e6c4245d54c087d74","slug":"another-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-to-canada-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120842-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कनाडा भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी जतिन निवासी गांव खेरी रायपुररानी को एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने रायपुररानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में पंचकूला एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी जतिन ठगी करने के केस में आरोपी है। इसके पहले भी इसी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने रायपुररानी के लोगों से 27 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि अतुल शर्मा निवासी गांव खेड़ी तहसील रायपुररानी के निवासी है। उनसे कनाडा ले जाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी आरोपियों ने की है। अतुल शर्मा को कनाडा भेजने के बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। इसके बाद वह कनाडा नहीं जा पाया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी से रिमांड के दौरान अन्य आरोपी से खोजबीन के लिए पूछताछ की जाएगी।