फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Annual fair organized at Badasan temple from today, wrestling competition and Matka breaking competition are main attractions

Panchkula News: बड़ासन मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन आज से, कुश्ती दंगल और मटका फोड़ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण

Sat, 17 May 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Annual fair organized at Badasan temple from today, wrestling competition and Matka breaking competition are main attractions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। बड़ासन मंदिर बैहलों में हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 17 और 18 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में कुश्ती दंगल और मटका फोड़ प्रतियोगिता शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा और समाजसेवी जगमोहन वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।



कमेटी सदस्य कुशल परमार ने बताया कि 17 मई की रात माता के भजनों का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारे में स्थानीय और बाहरी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की उम्मीद है।
विज्ञापन




अगले दिन 18 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक भंडारा एवं उसके तुरंत बाद कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता भी मेले का मुख्य आकर्षण होगी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल परमार ने कहा कि यह वार्षिक मेला क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed