फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Announcement of Sher-e-Punjab Dal on the 185th death anniversary of Maharaja Ranjit Singh

Panchkula News: महाराजा रणजीत सिंह की 185वीं पुण्यतिथि पर शेर-ए-पंजाब दल की घोषणा

Sat, 29 Jun 2024 04:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Sher-e-Punjab Dal on the 185th death anniversary of Maharaja Ranjit Singh
चंडीगढ़। श्री दरबार साहिब से पवित्र ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप गायब होना गंभीर मामला है। संगतों को मुफ्त मुहैया कराई जाने वाली सरायों को आलीशान होटलों में बदलकर व्यवसायीकरण करने और गुरुघर के लंगर की जूठन में भी घोटाला होने की जांच होनी चाहिए। युवाओं के नशाखोरी का शिकार होने जैसे मामलों से पंजाब की जनता बेहद त्रस्त है। ऊपर से एक के बाद एक कांग्रेस, अकाली-भाजपा और अब आप के भी आशाओं पर खरा न उतरने से निराशा का भी माहौल है। इस सबको देखते हुए श्री दरबार साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पंथिक प्रमुख और विश्वप्रसिद्ध कीर्तनकार जत्थेदार बलदेव सिंह वडाला ने शुक्रवार को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 185वीं पुण्यतिथि पर राजनीतिक दल शेर-ए-पंजाब दल के गठन की घोषणा की। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वडाला ने पार्टी के गठन के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब की राजनीति में पंजाब और पंथ के हितों को नजरअंदाज किया गया है। चाहे वह कांग्रेस सरकार हो, अकाली-भाजपा हो या अब आम आदमी पार्टी, या इनमें से दलबदलू नेता हों। यहां तक कि पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी होने का दावा करने वाले शिरोमणि अकाली दल का उद्देश्य केवल परिवार के लिए सत्ता हासिल करना ही रह गया है, जिसके कारण यह कभी पंथक कहे जाने वाला दल हाशिए पर पहुंच गया है और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन



इस मौके पर उपस्थित सदस्यों में गुरमीत सिंह थूही, कार्यकारी पंजाब अध्यक्ष भाई जोगिंदर सिंह, सहायक सचिव भाई अमरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरवतन सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed