फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Announcement of Sector-28 RWA, if demand is not accepted, CA will be surrounded

Panchkula News: सेक्टर-28 आरडब्ल्यूए का एलान, मांग नहीं मानी तो करेंगे सीए का घेराव

Mon, 22 May 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Sector-28 RWA, if demand is not accepted, CA will be surrounded
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। घग्गर पार बसे सेक्टर-28 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आरडब्ल्यूए की बैठक हुई। इसमें सेक्टर की समस्याओं पर चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सीए का घेराव करने का एलान किया है। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोहिंदर सिंह बल्हारा ने की। खाली प्लाटों में खड़ी जंगली घास, झुग्गियों की समस्या, डोर टू डोर कचरा उठान और डिस्पेंसरी के निर्माण सहित अन्य कई मुद्दों पर सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी के प्रति नाराजगी जाहिर की। मोहिंदर सिंह बल्हारा ने कहा कि एचएसवीपी की तरफ से हर साल खाली पड़े प्लॉट मालिकों से नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज वसूला जाता है। मगर प्लॉटों में खड़ी घास को नहीं काटा जाता।
विज्ञापन

वहां भांग और जंगली घास उग आई है। भांग में दिनभर नशेड़ी घुसे रहते हैं। सफाई नहीं होने के कारण ये प्लॉट सांप और जहरीले जीवों का ठिकाना बन गया है। इसी कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों के उपचार के लिए सेक्टर में डिस्पेंसरी भी नहीं है। लोगों को सेक्टर-26 या सेक्टर-6 तक दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण करीब 8 हजार लोग नरक के समान जीवन बिता रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के खजांची नरेश कुमार, महासचिव एडवोकेट गोकलचंद, सचिव जसवीर गोयत, धर्म सिंह यादव, नीरज रायजादा, खुशवंत सिंह, हाउसिंग बोर्ड के प्रधान सतीश, बीरमती, सावित्री मोर और प्रेम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी के निर्माण में सीसीएफ अड़ा रहा अडंगा
मोहिंदर सिंह बल्हारा ने कहा कि 2021 में डिस्पेंसरी के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर एचएसवीपी के अधिकारियों ने भेजा था। उस पर सीसीएफ ने आपत्ति लगा दी। उसके बाद दोबारा पत्र भेजा गया तो दोबारा भी आपत्ति जता दी गई। तीसरी बार अब ऑनलाइन आवेदन किया है। बल्हारा ने कहा कि इस बारे में मुलाकात के लिए सीए को दो बार पत्र लिख कर समय मांगा जा चुका है, मगर आज तक उनका कोई जवाब नहीं आया। अब आरडब्ल्यूए ने सीए को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर मीटिंग के लिए समय देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क बदहाल, खेल मैदान भी नहीं
मोहिंदर सिंह बल्हारा ने कहा कि उनके सेक्टर का करीब 50 फीसदी हिस्सा एचएसवीपी के ही पास है। उसमें पार्क, सड़कें, पार्किंग और अन्य सरकारी जगह शामिल हैं। वहां से भी घास की कटाई नहीं की जा रही। पार्किंग में बहुत ज्यादा घास होने के कारण लोगों को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। पार्क बदहाल हैं। बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। लैंड मार्क होने के बावजूद सरकारी स्कूल, फायर ब्रिगेड और पुलिस स्टेशन का निर्माण नहीं किया गया। सेक्टर को रामगढ़ से जोड़ने वाली 60 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।



दो दिन धरना देंगे, तीसरे दिन घेराव
मोहिंदर सिंह बल्हारा ने कहा कि अब आरडब्ल्यूए सेक्टरवासियों के अधिकारियों के लिए आंदोलन करेगी। अगर एचएसवीपी के सीए एक सप्ताह में मीटिंग का समय नहीं देते हैं तो दो दिन सेक्टर में ही धरना दिया जाएगा। अगर उसके बावजूद भी मांग नहीं मानी जाती हैं तो तीसरे दिन एचएसवीपी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed