फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ankush smashed a blistering century (152 runs) in 20 overs; Fairy Friends won the match by 135 runs.

Panchkula News: 20 ओवर में अंकुश ने जड़ा 152 रन का तूफानी शतक, फेयरी फ्रेंड्स ने 135 रन से जीता मुकाबला

Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ankush smashed a blistering century (152 runs) in 20 overs; Fairy Friends won the match by 135 runs.
अथवोरा की टीम 98 रन पर सिमटी, युवराज गोयल ने छह विकेट लेकर ढहाई विपक्षी टीम की बल्लेबाजी
विज्ञापन

फेयरी फ्रेंड इलेवन ने पांच विकेट पर बनाए 232 रन, अंकुश को 152 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डे एंड नाइट विल-2 विन क्रिकेट टूर्नामेंट में फेयरी फ्रेंड इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अथवोरा की टीम को 135 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फेयरी फ्रेंड इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 232 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की इस बड़ी पारी में अंकुश ने 152 रन की तूफानी पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अथवोरा की टीम फेयरी फ्रेंड्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 13 ओवर में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गई। फेयरी फ्रेंड्स की ओर से युवराज गोयल ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी के सामने अथवोरा की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई।
विज्ञापन


अंकुश की विस्फोटक बल्लेबाजी और युवराज गोयल की शानदार गेंदबाजी फेयरी फ्रेंड्स की जीत की मुख्य वजह रही। मुकाबला जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। आयोजकों ने भी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed