{"_id":"613282398ebc3ec91c3f1605","slug":"anil-vij-asked-rahul-gandhi-tweet-on-karnal-lathi-charge-why-silence-in-moga-case-panchkula-news-pkl4256126156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मोगा में किसानों पर लाठियां बरसाई गई और किसानों को पीटा गया, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। यह सब करा-धरा कांग्रेस का है। यह सारा गेम-प्लान कांग्रेस का है और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कांग्रेस यह सब कर रही है।
हरियाणा सचिवालय में मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि करनाल में हुई घटना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्वीट भी करते हैं और मोगा में तो कांग्रेस की ही सरकार है। इतने भयंकर लाठीचार्ज के बाद भी किसी ने जुबान तक नहीं खोली। उन्होंने कहा कि यह सब पंजाब सरकार ही कर रही है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लोगों को मारा गया और बुरी तरह से पीटा गया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी स्वयं को ठीक करें, फिर दूसरे की बात करें। भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में उन्होंने कहा कि बिल में संशोधन किया गया है और उसे वैधानिक बनाया गया है, जिससेकिसी को भी दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस शासनकाल की तरह किसी के साथ धक्काशाही नहीं होने देंगें, क्योंकि आज कांग्रेस पर कई केस चल रहे हैं इसलिए कानून के तहत काम किया जाएगा।