{"_id":"6022f6dd8ebc3e74282d5676","slug":"anganwadi-workers-will-get-50-percent-reservation-in-promotion-to-the-post-of-supervisor-panchkula-news-pkl403461952","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी वर्कर्स को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति में मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी वर्कर्स को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति में मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर्स से सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा, जबकि 50 फीसदी पदों को सरकार सीधी भर्ती से भरेगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का बकाया मानदेय, केंद्रों का किराया, वर्दी भत्ते का बकाया, पीएमएमवाईसी आदि के बकाये का भुगतान महीने भर के भीतर करने पर काम चल रहा है।
सीटू के प्रतिनिधिमंडल को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मंगलवार को यह आश्वासन सचिवालय में बैठक के दौरान दिया। मंत्री ने कहा कि 80 क्रेच केंद्रों में वर्कर्स व हेल्पर्स की जल्द नियुक्ति होगी। मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का समाधान जल्दी करेंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते मंत्री ने संगठन को बातचीत के लिए सचिवालय में बुलाया था। बातचीत में मंत्री के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रेणु फुलिया, उप निदेशक राजबाला कटारिया मौजूद रहीं।
बातचीत के लिए संगठन के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, आंगनवाड़ी फेडेरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी, यूनियन की प्रदेश महासचिव शकुंतला, उपाध्यक्ष रूपा राणा, नीतू, क्रे च वर्कर्स यूनियन की महासचिव पूजा राठी, सचिव ललिता, नरेश रोहेड़ा शामिल रहे। तमाम मांगों पर बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि कैबिनेट में मुख्यमंत्री के समक्ष सीटू के 16 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा होगी। आंगनवाड़ी में घोषित वर्कर्स के 1500, हेल्पर्स के 750, वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी, रिटायरमेंट लाभ बारे जल्द फैसला लिया जाएगा। घेरा
विज्ञापन
सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, आंगनवाड़ी यूनियन महासचिव शकुंतला ने कहा कि प्रदेश की तमाम आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स, क्रेच वर्कर्स, मनरेगा मजदूर व कच्चे कर्मचारी सरकार के मंत्रियों की 12, 13,14,16 फरवरी को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली घेराबंदी में शामिल हों ताकि मांगें पूरी कराने के लिए सरकार व विभाग पर दबाव बनाया जा सके।