{"_id":"6a2b1ad2e670a6d5f70b426c","slug":"anganwadi-workers-protest-for-their-demands-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137448-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति, 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर वीरवार को सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर विद्यार्थी की अध्यक्षता में यूनियन प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब तीन घंटे वार्ता हुई, जिसमें कई प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।
प्रदर्शन को आंगनवाड़ी फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव ऊषा रानी, सीटू प्रदेश महासचिव जयभगवान, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, यूनियन की राज्य महासचिव उर्मिला रावत, सचिव बिजनेश राणा, उपाध्यक्ष शकुंतला, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री और जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सविता सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
वार्ता के दौरान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को ग्रेच्युटी देने, हड़ताल अवधि का लंबित मानदेय जारी करने, वर्दी, ईंधन तथा दलाई-पिसाई भत्ते का भुगतान 30 जून तक करने और आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके अलावा केंद्रों के किराये के भुगतान, रिक्त पदों को भरने और राशन आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर भी सकारात्मक निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए बीमा एवं मुआवजा योजना लागू करने, दुर्घटना या प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को तीन लाख रुपये की सहायता देने तथा फोन भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने पर भी सहमति जताई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर विद्यार्थी ने कहा कि स्वीकृत मांगों को निर्धारित समय सीमा में लागू किया जाएगा। वहीं यूनियन नेताओं ने कहा कि न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन, आंगनवाड़ी वर्कर्स को तृतीय श्रेणी और हेल्पर्स को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन ने 10 जुलाई को मांग दिवस और 10 अगस्त को प्रदेशभर में जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की है।