फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anganwadi workers from all over Haryana gathered in Panchkula and staged sit-in protest

Panchkula: पंचकूला में जुटी पूरे हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्कर्स, लंबित मांगों को लेकर दिया धरना

Thu, 06 Mar 2025 08:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

हरियाणा आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड -1442 की राज्य प्रधान कमलेश रानी ने बताया कि हमारी लंबित मांगों पर सरकार कोई काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Anganwadi workers from all over Haryana gathered in Panchkula and staged sit-in protest
पंचकूला में आंगनवाड़ी वर्कर्स का धरना - फोटो : संवाद

विस्तार

मांगें पूरी न होने पर पूरे हरियाणा से वीरवार को सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर दो हजार से अधिक संख्या में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन


वर्करों ने बताया कि उन पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्होंने मानदेय में वृद्धि की भी मांग की। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन की राज्य प्रधान कमलेश रानी, राज्य की चेयरपर्सन जगमती मलिक, नौ प्रांतीय कमेटी पदाधिकारियों और दस सदस्यों का डेलिगेशन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर बातचीत करने पहुंचा। तीन घंटे की मीटिंग में सीएम के ओएसडी विवेक कालिया, भारत भूषण भारती से बातचीत हुई। उन्होंने कई मांगों पर सीएम से बातचीत कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि इस बजट में मांगें पूरी करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से 13 मार्च को सुबह दस बजे मीटिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पहुंचीं आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों धरना स्थल पंचकूला के ग्राउंड में पहुंचकर प्रदर्शन किया। यूनियन के राज्य चेयरमैन वरिष्ठ नेत्री जगमती मलिक व राज्य महासचिव अनुपमा सैनी ने बताया कि सरकार की ओर से दिए गए 3जी मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। ये फोन काम करने लायक नहीं हैं। वर्करों ने 5जी स्मार्टफोन और सिम कार्ड की मांग की है। उनका कहना है कि या तो उन्हें बेहतर फोन दिए जाएं या फिर फोटो कैप्चरिंग का काम बंद किया जाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी। धरनास्थल पर मौजूद कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बंद होने से लोग रहे परेशान

प्रदर्शन के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती की गई। सेक्टर-5 धरनास्थल से जाने वाले रास्ते काे बंद कर दिया गया है। इस कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के बाद फरीदाबाद की आंगनवाड़ी वर्कर मंजू की तबीयत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed