फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An elderly woman was injured after falling on the road and died

Panchkula News: सड़क पर गिरकर घायल हुई थी बुजुर्ग महिला, मौत

Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was injured after falling on the road and died
बरवाला। डेराबस्सी रोड पर एसबीआई बैंक के नजदीक सड़क पार करते हुए अचानक सड़क पर गिरने से घायल बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान 78 साल की बंतो निवासी, विक्रम कॉलोनी, भरेली रोड, बरवाला के रूप में हुई है। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि दो मई को बंतो डेराबस्सी में एसबीआई बैंक में पेंशन लेने के लिए आई थी। इसके बाद जब वह वापस जाने लगी तो सड़क पार करते हुए डेराबस्सी की ओर से आ रहे बाइक को देखकर वह घबरा गई और अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई थीं। उनको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया गया था। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। यहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बंतो की पोती अंजलि कश्यप पुत्री संजीव कुमार के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed