फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An elderly man was duped of Rs 6 lakh in the name of profit in online share trading

Panchkula News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर बुजुर्ग से 6 लाख की ठगी

Sat, 11 Oct 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was duped of Rs 6 lakh in the name of profit in online share trading
पंचकूला। रायपुररानी निवास रिटायर्ड बैंककर्मी से छह लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। ठगों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया और उनके खाते से करीब छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार पीड़ित ने अपनी और पत्नी के नाम पर दो पॉलिसियां कराई थीं। जुलाई में ठगों ने फोन कर बताया कि वे उनकी पॉलिसी को शेयर मार्केट में लगाकर बड़ा फायदा दिला सकते हैं। ठगों ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर कई बार ओटीपी मांगे और अलग-अलग तारीखों पर उनके बैंक खाते से रकम निकलवाई। जब पीड़ित के बच्चों ने शक जताया तो उन्होंने ठगों से संपर्क किया। उन्हें कहा गया कि आपका पैसा शेयर मार्केट में है जल्द ही मुनाफे के साथ मिल जाएगा। कई महीने तक ठग उन्हें बरगलाते रहे। इसके बाद बुजुर्ग को ठगी का अहसास हो गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed