फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An elderly man was cheated of Rs 19.75 lakh on the pretext of investing money in trading.

Panchkula News: ट्रेडिंग में पैसे लगाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 19.75 लाख रुपये ठगे

Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was cheated of Rs 19.75 lakh on the pretext of investing money in trading.
पंचकूला। सेक्टर-12ए निवासी एक बुजुर्ग को ट्रेडिंग में पैसे लगाने का झांसा देकर 19.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 77 वर्षीय रमेश कुमार ने बताया कि चार अप्रैल 2024 को मास्टर ट्रस्ट ट्रेडिंग कंपनी के साथ एप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग के संबंध में उनका संपर्क हुआ था। उन्होंने शिकायतकर्ता को अलग-अलग समय पर ट्रेड करने के लिए मास्टर ट्रस्ट कस्टमर केयर के मोबाइल नंबर से लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करके मास्टर ट्रस्ट एप डाउनलोड करने को कहा गया। इसके बाद उनका एप पर अकाउंट खोल दिया गया और अकाउंट में पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कुल 19 लाख 75 हजार रुपये मास्टर ट्रेड में अलग-अलग अकाउंट में ऑन लाइन पैसा जमा किया। वे जो पैसा ट्रेड करते थे, उसका फायदा और नुकसान दोनों उन्हें अकाउंट में दिखाई देता था। जब शिकायतकर्ता ने पैसा निकालने की कोशिश की तो नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed