फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amritpal should be allowed to cook food in jail: Dhami

अमृतपाल को जेल में खाना बनाने की मिले इजाजत: धामी

Fri, 30 Jun 2023 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Amritpal should be allowed to cook food in jail: Dhami
एसजीपीसी प्रधान ने सिख कैदियों के खाने में तंबाकू होने की खबरों पर जताई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को जेल में अपना भोजन पकाने की इजाजत दी जानी चाहिए। यह बात शुक्रवार को अमृतसर में एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कही।
पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि अमृतपाल और उसके साथियों की जेल में ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो रही है और जेल में स्थानीय लोगों की भाषा समझ नहीं आने के चलते भी सिख कैदियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धामी ने जेल प्रशासन से यह भी अपील की कि अमृतपाल और उसके साथियों को भाषा अनुवादक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

धामी ने जेल में सिख कैदियों को दिए जा रहे भोजन में तंबाकू शामिल होने की खबरों में गहरी चिंता जताते हुए यह भी मांग की कि अमृतपाल और उसके साथियों को जेल में अपना भोजन खुद पकाने की इजाजत दी जाए ताकि सिखों के खाने में तंबाकू जैसी वर्जित वस्तु से बच सके। धामी ने कहा कि एसजीपीसी की तरफ से अमृतपाल और उसके साथियों को पहले ही कानूनी मदद के लिए वकील मुहैया कराया हुआ है, जिसे ताजा घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतपाल और साथियों ने जेल में भूख हड़ताल नहीं कीः डीसी
डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों द्वारा जेल में भूख-हड़ताल करने की पंजाब के सोशल मीडिया पर जारी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को डिब्रूगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विश्वजीत पैगू ने कहा कि वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह और उनके साथियों ने डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल नहीं की है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने हाल ही में दावा किया था कि अमृतपाल और साथियों ने जेल में भूख हड़ताल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed