फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amit Bindal also got bail in honeytrap case

Panchkula News: हनीट्रैप मामले में अमित बिंदल को भी मिली जमानत

Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Bindal also got bail in honeytrap case
हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल की शिकायत पर हुआ था आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कसौली हनीट्रैप मामले में जिला अदालत ने अमित बिंदल को जमानत दे दी। आरोपी की ओर से जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। अमित बिंदल के वकील यवनीत ढाकला ने अदालत में दलील दी थी कि अमित बिंदल को झूठे केस में फंसाया गया है। अमित बिंदल हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान हैं। सोची समझी साजिश के तहत झूठा केस दर्ज हुआ है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अमित को जमानत दे दी। हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने पुलिस को अमित बिंदल और एक लड़की के खिलाफ शिकायत दी थी। रॉकी मित्तल की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। दोनों के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि वे हनीट्रैप में फंसाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे।
हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल से जुड़े मामले में पंचकूला कोर्ट ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के आरोपी अमित बिंदल को 29 दिन बाद पंचकूला कोर्ट से जमानत मिली है। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया गया। अमित बिंदल ने न तो रॉकी मित्तल को कोई कॉल की और न ही इसमें किसी भी तरह के पैसों के लेनदेन के सबूत सामने आए हैं। इससे पहले इसी मामले में पंचकूला कोर्ट ने 25 फरवरी को आरोपी एक महिला को भी जमानत दी थी। फिलहाल दो और आरोपी जेल में बंद हैं, जिसमें एक महिला व एक पुरुष हैं।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर कसौली में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। बाद में हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने एफआईआर कैंसल कर दी थी। इसके बाद इस मामले में हनीट्रैप का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed