फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ambulance driver riding a bike died in a collision with a car

Panchkula News: कार की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत

Thu, 07 Aug 2025 08:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 07 Aug 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver riding a bike died in a collision with a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। स्थानीय जैतो रोड पर गांव नानकसर के पास वीरवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव रोमाणा अलबेल सिंह निवासी गुरनैब सिंह के रूप में हुई है। गुरनैब सिंह कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह अपने गांव से बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे। जब वह जैतो रोड पर गांव नानकसर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरनैब सिंह उछलकर खेतों में जा गिरा। कार भी अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में थाना सिटी के एएसआई भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed