फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alleged vaccine scam: SAD adamant on government's dismissal

कथित वैक्सीन घोटाला: सरकार की बर्खास्तगी पर अड़ी शिअद

Sat, 05 Jun 2021 09:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Alleged vaccine scam: SAD adamant on government's dismissal
चंडीगढ़। कथित वैक्सीन मुनाफाखोरी घोटाले को लेकर शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस संबंधी राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वे न्यायालय की शरण में जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिअद प्रधान ने कहा कि गरीबों के हक को बेच कर सरकार मुनाफा कमा रही है। पंजाब के लोगों के लिए यह मुद्दा बेहद अहम है। इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए जल्द ही हम राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बर्खास्तगी की मांग करेंगे। इस कथित घोटाले में सभी दोषी हैं, चाहे वह पंजाब के मुख्यमंत्री हों या संबंधित विभाग के अधिकारी। किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। साथ ही इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मौतों के आंकड़ों को भी छिपा रही है। सरकार कह रही है कि राज्य में अभी तक संक्रमण से 15 हजार ही मौतें हुई हैं, जबकि वास्तविक आंकड़ा 50-60 हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद प्रधान ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को घेरते हुए कहा कि इस गलती के लिए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की जरूरत है। उनके खिलाफ टीकों की मुनाफाखोरी के लिए तत्काल मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सुखबीर ने कहा कि बलबीर सिद्धू मजाक उड़ा सकते हैं क्योंकि उन्हें जमीनी हकीकत पता है। उनकी देखरेख में ही राज्य के निजी अस्पताल पंजाब की गरीब जनता से लाखों रुपये वसूल कर रहे हैं। सूबे में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed