{"_id":"61439ea38ebc3e3ee77604ba","slug":"allegations-the-bills-of-the-fire-department-are-being-withheld-deliberately-demand-for-investigation-the-fire-officer-opened-the-front-against-the-section-officer-of-the-corporation-pkl-office-news-pkl427015358","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : जानबूझ कर रोके जा रहे है फायर विभाग के बिल, जांच करवाने की मांग, फायर ऑफिसर ने निगम के अनुभाग अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : जानबूझ कर रोके जा रहे है फायर विभाग के बिल, जांच करवाने की मांग, फायर ऑफिसर ने निगम के अनुभाग अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की लेखा शाखा में कार्यरत अनुभाग अधिकारी के खिलाफ दमकल विभाग के फायर स्टेशन ऑफिसर सहित कर्मचारियों द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है। अनुभाग अधिकारी के खिलाफ दमकल विभाग के फायर स्टेशन अधिकारी गुरमेल सिंह सहित अन्य अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारी नगर निगम के आयुक्त और पंचकूला के मेयर से मिले, जिन्होंने अनुभाग अधिकारी पर जानबूझकर दमकल विभाग के बिलों को रोकने का आरोप लगाया।
गुरमेल सिंह ने बताया कि अनुभाग अधिकारी फायर इमरजेंसी ब्रांच के सभी कार्यों को जानबूझकर रोक रहे हैं। यह अधिकारी किसी भी फायर कर्मचारी की पेमेंट को गलत ऑब्जेक्शन लगाकर कई महीनों तक रोक लेते हैं। फायर इमरजेंसी ब्रांच के अन्य बिल जैसे फायर की गाड़ियों के तेल के बिल और अन्य उपकरणों के बिल अनुभाग अधिकारी द्वारा जानबूझकर रोके जा रहे हैं। अनुभाग अधिकारी के रवैया के कारण पूरा स्टाफ मानसिक तौर पर परेशान है। गुरमेल सिंह ने कहा कि अगर शहर में कोई बड़ा हादसा हो गया और गाड़ियों में तेल की कमी के कारण कोई जानमाल की हानि हुई तो अनुभाग अधिकारी जिम्मेदार होंगे। गुरमेल सिंह के मुताबिक कोई भी कर्मचारी अनुभाग अधिकारी के पास जाता है तो उसे यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि आपका विभाग अलग हो गया है।
जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने इस बारे में निगम प्रशासक को भी पहले अवगत करवाया था। गुरमेल सिंह आज मेयर कुलभूषण गोयल से भी मिले और उन्हें पूरी जानकारी दी। गुरमेल सिंह का कहना है कि अनुभाग अधिकारी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि सरकार के आदेशों में स्पष्ट लिखा है कि दमकल विभाग 23 अगस्त के पहले से सभी पेंडेंसी निगम द्वारा क्लियर की जाएगी और 23 अगस्त के बाद दमकल विभाग द्वारा स्वयं खर्चे वहन किए जाएंगे। गुरमेल सिंह ने निगम आयुक्त और मेयर से मांग की है कि अनुभाग अधिकारी द्वारा रोके बिलों पर स्पष्टीकरण मांगा जाए और दमकल विभाग की लंबित पड़ी फाइलों को तुरंत क्लियर करवाया जाए।