{"_id":"668dccce6e02493ea205f354","slug":"allegations-of-rigging-in-neet-exam-nsui-demonstrated-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-464219-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नीट परीक्षा में धांधली का आरोप, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नीट परीक्षा में धांधली का आरोप, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के एक ग्रुप ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग किया जाना चाहिए। गवर्नर हाउस कूच कर रहे नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और साथ ही कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया। बाद में पुलिस की तरफ से उन्हें रिहा कर दिया गया। एनएसयूआई के पूर्व महासचिव राजकरण बैदवान ने बताया कि जिस तरह से नीट का पेपर लीक हुआ है, उसे देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एनटीए को भी बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा भी परीक्षा ली जाती है तो उसकी क्या गारंटी है कि वह पेपर निष्पक्ष व पारदर्शिता ढंग से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह गवर्नर हाउस जा रहे थे, ताकि राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को अपना मांग पत्र दे सकें, लेकिन पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया और बल प्रयोग करके उनको आगे नहीं जाने दिया।
प्रदर्शन को लेकर एनएसयूआई के अंदर ही विवाद भी हो गया। एनएसयूआई के प्रधान की तरफ से दावा किया गया कि यह उनका प्रदर्शन नहीं था, जबकि प्रदर्शनकारी ग्रुप की तरफ से कहा गया कि एनएसयूआई किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है, इसलिए यह पूरी तरह से एनएसयूआई प्रदर्शन था।
एनएसयूआई किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रधान वरुण चौधरी और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा के आदेश पर यह प्रदर्शन किया है, इसलिए यह पूरी तरह से एनएसयूआई का ही प्रदर्शन था।
विज्ञापन
-राजकरण बैदवान, पूर्व महासचिव, एनएसयूआई
यह एनएसयूआई का प्रदर्शन नहीं था। सुबह से ही प्रदर्शन को लेकर फोन आ रहे थे, लेकिन मैंने प्रदर्शन को लेकर कोई कॉल नहीं दी। मैं जब भी प्रदर्शन करता हूं तो अधिकारिक ग्रुप में इस संबंध में सूचना देता हूं, इसलिए गलत सूचना फैलाई गई कि एनएसयूआई यह प्रदर्शन कर रही है।
- इशरप्रीत सिंह, प्रधान, एनएसयूआई पंजाब