{"_id":"68bf3c9050810ed5a20184b4","slug":"all-toy-trains-started-operating-on-kalka-shimla-railway-line-tourists-were-happy-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-126645-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू, सैलानी हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू, सैलानी हुए खुश
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर सोमवार से सभी टॉय ट्रेनों का संचालन पहले की तरह शुरू हो गया है। शिमला आवाजाही से पर्यटकों में खास उत्साह देखा गया। मूसलाधार बरसात के चलते ट्रैक पर हुए भूस्खलन के कारण एक से 5 सितंबर तक सभी टॉय ट्रेनों की आवाजाही पर रेलवे बोर्ड ने रोक लगा दी थी। इसके बाद 6 व 7 सितंबर को इस ट्रैक पर तीन ट्रेनों का ही संचालन किया गया था। अब सोमवार से ट्रैक पर पहले की तरह पांच टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
विदेशी सैलानियों ने खास लम्हों को मोबाइल में किया कैद
सोमवार को कालका रेलवे स्टेशन पर भारी तादाद में विदेशी सैलानियों ने टॉय ट्रेनों से पहाड़ों की रानी शिमला की ओर रुख किया। सैलानी टॉय ट्रेन में सफर करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। वहीं, कुछ विदेशी सैलानी इन खास लम्हों को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।
इन ट्रेनों संचालन शुरू
- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या- 52457- समय सुबह 3:30 बजे
- शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या-52451- समय सुबह 5:45 बजे
- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या-52453- समय सुबह 6:20 बजे
- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या- 52459- समय सुबह 7:00 बजे
- हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या-52455 समय 11:55 बजे