फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All three accused of snatching from e-rickshaw driver arrested

Panchkula News: ई-रिक्शा चालक से छीनाझपटी के तीनों आरोपी काबू

Sat, 09 Nov 2024 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
All three accused of snatching from e-rickshaw driver arrested
पंचकूला। ई-रिक्शा चालक से स्नैचिंग करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सोहित, प्रिंस उर्फ आसू और दिवाकर के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपी राजीव कॉलोनी के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित श्याम कुमार विकास नगर निवासी चंडीगढ़ शहर में ई-रिक्शा चलाता है। जब चालक शाम को ई-रिक्शा लेकर हिमाचली ढाबा राजीव कॉलोनी के पास आया तो तीन युवक सेक्टर-17 मार्केट का नाम लेकर ई-रिक्शा में बैठ गए। चालक ने किराया मांगा तो आरोपियों को थोड़ा आगे चलने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने चालक के पीछे नुकीला हथियार लगाकर पैंट की जेब से 2200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद चालक को लेबर चौक सेक्टर- 17 तक छोड़ने की बात कही। वहां पहुंचने पर तीनों आरोपियों ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद तीनों आरोपी राजीव कॉलोनी की तरफ भाग गए। इस बारे में पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को दी थी। क्राइम ब्रांच इंचार्ज सेक्टर-19 योगविंद्र सिंह की टीम ने तीनों आरोपियों को अमरटैक्स चौक से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed