{"_id":"6872b834905c87ca6c0dda0b","slug":"all-the-bridges-in-punjab-should-be-inspected-minister-harbhajan-eto-gave-instructions-after-the-accident-in-gujarat-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-761670-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब के सभी पुलों की करवाई जाए जांच, गुजरात में हादसे के बाद मंत्री हरभजन ईटीओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब के सभी पुलों की करवाई जाए जांच, गुजरात में हादसे के बाद मंत्री हरभजन ईटीओ ने दिए निर्देश
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शनिवार को मोहाली में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुजरात में हाल ही में हुई पुल ढहने की घटना के चलते पंजाब भर में पुलों की जांच करवाई जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि 378 लिंक सड़कों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी, जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, ताकि इन कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। पीएमजीएसवाई योजना के बारे में उन्होंने बताया कि कुल 581 में से 286 किलोमीटर लिंक सड़कों के लिए बोली प्रक्रिया खोली जा चुकी है।
पीएमजीएसवाई योजना के तहत 325 किलोमीटर हिस्से के कार्यों की टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया में विभाग ने 14.29 प्रतिशत खर्च की बचत की है। कैबिनेट मंत्री ने सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला एमडीआर सेक्शन तक सड़क धंसने के मुद्दे को विशेष रूप से संबोधित करते हुए विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) को इस संबंध में ठोस उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।