फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All India Forest Sports Meet: Preparations completed, two thousand players gathered

पंचकूला: ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीटः तैयारियां पूरी, दो हजार खिलाड़ी जुटे

Fri, 10 Feb 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
All India Forest Sports Meet: Preparations completed, two thousand players gathered
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। 26वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 10 से 14 फरवरी तक पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है। जिला खेल विभाग ने इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस प्रतियोगिता के कुछ मैच ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगे तो बाकी जिमखाना क्लब सेक्टर-3 और चंडीगढ़ में आयोजित कराए जाएंगे। पंचकूला में होने वाले मैचों के लिए मैदानों को तैयार कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, ऑर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बिलियर्डस और स्नूकर, ब्रिज, कैरम, चेस, क्रिकेट, फुटबाल, गोल्फ, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्क्वैश, स्वीमिंग, टेबल टैनिस, टग ऑफ वॉर, वॉलीबाल और वेट लिफ्टिंग मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैरम और क्रिकेट के मुकाबले ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसलिए इन खेलों से संबंधित मैदान, ट्रैक और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। क्रिकेट के कुछ मैच चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने किया है ठहरने का प्रबंध
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीम पंचकूला पहुंची हुई हैं। करीब दो हजार खिलाड़ी और उनके साथ स्टाफ के सदस्य भी पहुंचे हैं। उन सभी के ठहरने की व्यवस्था वन विभाग की ओर से ही की गई है। उनको पंचकूला और चंडीगढ़ स्थित विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां भी रहेंगी तैनात
प्रतियोगिता के मुकाबलों के दौरान वहां पर एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात की जाएगी। आयोजन में कोई लापरवाही न हो, इसके लिए उपायुक्त ने भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ममता शर्मा को इस आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अगर किसी भी कारण से कोई अनहोनी हो जाती है तो उससे निपटने के लिए प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन खेलों का आयोजन पंचकूला में होना है, उसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मैदान तैयार हैं, उनका निरीक्षण भी किया जा चुका है। यहां आयोजित होने वाले मैचों के लिए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed