फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alert: Remedisvir on social platform, beware of those who provide oxygen

सतर्क : सोशल प्लेटफार्म पर रेमडेसिविर, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वालों से रहें सावधान

Fri, 30 Apr 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Alert: Remedisvir on social platform, beware of those who provide oxygen
पंचकूला। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा का कहना है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति में कोरोना की दवाइयों खासतौर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की ऑनलाइन ठगी भी शुरू हो चुकी है। कई ठग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग इन दवाओं के नाम पर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ऑनलाइन ठगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ठग व्हाट्स-एप, फेसबुक और अन्य माध्यमों से रेमडेसिविर दिलाने का झांसा दे रहे हैं। ऐसे प्लेटफार्म के माध्यम से ठग लोगों की भावनाओं का लाभ उठाकर संदेश देते हैं कि पैसे ट्रांसफर करें और दो घंटे में इंजेक्शन उपलब्ध करवा देंगे। जैसे ही पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, वैसे ही यह लोग अपना फोन तक बंद कर लेेते हैं। यदि कोई यह कहता है कि वह आकर इंजेक्शन ले जाएगा तो वे बताते हैं कि आसपास कोविड पेशेंट हैं, इस वजह से बुला नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा मनोज यादव ने भी रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर ऑनलाइन ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। डीजीपी ने जमाखोरों को चेतावनी दी है कि ऑक्सीजन सिलिंडर सहित कोविड के उपचार में इस्तेमाल होने वाली अन्य जीवनरक्षक दवाओं की जमाखोरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed