फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akshara, a student of Little Flower School, topped with 99.4% marks

Panchkula News: लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा अक्षरा ने 99.4% अंकों के साथ किया टॉप

Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Akshara, a student of Little Flower School, topped with 99.4% marks
सीआईसीएसई परीक्षा में पास होने के बाद खुशी मनाते लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
10वीं सीआईसीएसई रिजल्ट : सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल की है छात्रा
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल के आदित्य दीक्षित 98.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे
श्रेय जैन ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया
लिटिन फ्लावर के बच्चों ने पहला, तीसरा और चौथा स्थान किया हासिल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। इसमें सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल का दबदबा कायम रहा। इस स्कूल के बच्चों ने पहला, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। अक्षरा सैनी से 99.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया। सेंट जेवियर्स स्कूल के आदित्य दीक्षित ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लिटिल फ्लवार के ही श्रेय जैन ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लिटिल फ्लवार के प्रियांश सिंगला और चिन्मय बत्रा ने संयुक्त रूप से 98.2 फीसदी अंक प्राप्त संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया।
आईआईटी मुंबई से पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती है अक्षरा सैनी
पंचकूला में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त करने वाली अक्षरा सैनी ने बताया कि कठिन विषयों पर अधिक फोकस कर पढ़ाई की और उसे आसान बनाया। स्कूल के बाद घर आने पर रूटीन में सालभर तीन से चार घंटे पढ़ाई की है। इसके अलावा एग्जाम के समय आठ से नौ घंटे सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया। इसमें परिवार ने हमेशा सहयोग किया। उन्होंने बताया कि पिता प्रदीप सैनी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर हैं। मां जसविंदर कौर हाउस वाइफ हैं। वह अपना रोल मॉडल अपने पिता प्रदीप सैनी को मानती हैं, जो दफ्तर से आकर बेटी को पढ़ाते थे। उसे ड्राइंग का शौक है। तनाव से बचने के लिए टेबल टेनिस खेलती है। भविष्य में आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है।
विज्ञापन

श्रेय रोज पांच घंटे करते थे पढ़ाई, मां ने प्रोत्साहित किया
पंचकूला में 98.4 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल करने वाले श्रेय जैन ने बताया कि रोज पांच घंटे सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है। मां पिंकी जैन खुद किंडरगार्टन सेक्शन में लिटिल फ्लावर स्कूल में शिक्षिका हैं। मां ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी नानी रेनु हमेशा हर एग्जाम से पहले उन्हें फोन कर तैयारी के बारे में पूछती थीं। उन्हें विज्ञान और गणित रुचिकर विषय लगते हैं। तनाव से बचने के लिए वह बैडमिंटन खेलते हैं। उनकी सफलता का श्रेय शिक्षकों को जाता है। सभी शिक्षक उनके रोल मॉडल हैं। वह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांश पढ़ाई के बाद तनाव दूर करने के लिए खेलते थे क्रिकेट
पंचकूला में 98.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रियांश सिंगला ने बताया कि वह स्कूल के बाद चार घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। गणित और विज्ञान के कठिन टॉपिक को पूरी तरह समझते थे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बाद वह तनाव दूर करने के लिए क्रिकेट खेलते थे। अपना रोल मॉडल जसप्रीत बुमराह को मानते हैं। उनके पिता प्रदीप कुमार सिंगला गेल में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर हैं। मां शिपाली गुप्ता हाउस वाइफ हैं। प्रियांश सिंगला ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

स्कूल में दिए गृहकार्य को पूरा किया, आए बेहतरीन नंबर
पंचकूला में 98.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले लिटिल फ्लावर स्कूल के चिन्मय बत्रा ने बताया कि वह स्कूल से सभी विषयों के मिलने वाले होमवर्क को सही तरीके से पूरा करते थे। घर पर चार घंटे की सेल्फ स्टडी की। उन्हें खाना बनाना पसंद हैं। वह अपना रोल मॉडल अपने माता पिता को मानते हैं। वह आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। वह अच्छी चाय भी लेते हैं।

आदित्य सुबह चार बजे उठकर करते हैं पढ़ाई

सेक्टर-10 में रहने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी आदित्य दीक्षित सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करते हैं। वह आईआईटी मुंबई से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह पिता दीपक दीक्षित को रोल मॉडल मानते हैं। मां रितु दीक्षित पंजाब में सरकारी शिक्षिका हैं। आदित्य भगवान की भक्ति पर विश्वास करते हैं। तनाव से दूर रहने के लिए राधा नाम का जाप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed