फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akali Dal leaders attacked the candidate in Jalalabad: Kang

अकाली दल के नेताओं ने किया जलालाबाद में उम्मीदवार पर हमला : कंग

Mon, 07 Oct 2024 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal leaders attacked the candidate in Jalalabad: Kang
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंचायत चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा की हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल ने जोर, जबर व हिंसा की राजनीति जारी रखी है। जलालाबाद में उम्मीदवार मनदीप बराड़ जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे तो उस पर अकाली दल के लोगों ने हमला किया। इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। सांसद कंग रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कंग ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस हिंसा और धमकी के खिलाफ मजबूती से खड़े रहें और इस घटिया राजनीति को खारिज करें। कंग ने सत्ता का दुरुपयोग करने और चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की पिछली सरकारों की आलोचना की और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से पंजाब में पंचायत चुनाव हेरफेर और हिंसा से प्रभावित होते रहे हैं, लेकिन मौजूदा आप सरकार पारदर्शी व्यवस्था और लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि 2018 के मुकाबले इन चुनावों में इस बाद अधिक नामांकन आए हैं।
विज्ञापन

पिछली बार सरपंच पद के लिए 48,111 नामांकन पत्र आए थे। वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 52,825 हो गई है। इसी तरह पंच के पद के लिए 2018 में 162,383 नामांकन जमा हुए थे। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 166,338 पहुंच गया है। यह एक स्पष्ट संकेत है कि आप सरकार नागरिकों को लोकतंत्र में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed