फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akali Dal leaders are again making serious mistakes: Dhindsa

अकाली दल के नेता दोबारा कर रहे गंभीर गलतियां : ढींडसा

Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 08 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal leaders are again making serious mistakes: Dhindsa
कहा - सुखबीर को माफी दिलाने से गुरेज करें एसजीपीसी अध्यक्ष
विज्ञापन

धान की अदायगी तुरंत करे पंजाब सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। पूर्व वित्त मंत्री और अकाली दल सुधार लहर के नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि अकाली दल के नेता दोबारा गंभीर गलतियां कर रहे हैं। शुक्रवार को सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते ढींडसा ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह थामी एक सुलझी हुई शख्सियत हैं लेकिन उन्हें सुखबीर सिंह बादल को माफी दिलाने की मंशा से सिंह साहिब पर दबाव डालने से गुरेज करना चाहिए।
पहले डेरा मुखी को माफी दिलाने में जो भूमिका दलजीत सिंह चीमा ने निभाई है वही भूमिका अब बलविंदर सिंह भूंदड़ और एसजीपीसी अध्यक्ष धामी, सुखबीर सिंह बादल को माफी दिलाने के लिए निभाने की कोशिश कर रहे हैं। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर फतेहगढ़ साहिब में दबाव डालने की मंशा से गुप्त मीटिंग की गई है। अतीत की गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। उन्हीं गलतियों के कारण आज अकाली दल कहां खड़ा है। यदि फिर ऐसी गलतियां हुईं तो सिख कौम माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

ढींडसा ने कहा कि सुधार लहर कभी भी अकाली दल को कमजोर नहीं करना चाहती। आम सिख की भावनाओं की कदर होनी चाहिए। जो नेता सुखबीर बादल की कार्यशैली पर सवाल उठाता है उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। जो नेता, सिंह साहिब या अकाल तख्त के खिलाफ बोलता है उस पर चुप्पी साध ली जाती है। सिख कौम ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। सिंह साहिब या अकाल तख्त साहिब को आजाद रूप से काम करने दिया जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धान की अदायगी तुरंत होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। धान के सीजन में इतनी परेशानी आज से पहले कभी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यादविंदर सिंह निर्माण, लक्की जस्सल, सुरजीत शैंटी, बलजिंदर काका, जगमेल सिंह छाजला, प्रितपाल सिंह काला उपस्थित रहे।
फ़ोटो । सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed