फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ajoy sharma appointed secretary of punjab school education

अजोय शर्मा पंजाब स्कूल शिक्षा के सचिव नियुक्त

Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ajoy sharma appointed secretary of punjab school education
चंडीगढ़। आईएएस अधिकारी अजोय शर्मा को कृष्ण कुमार के स्थान पर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को फ्री आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।
विज्ञापन

इस फैसले के तहत, कृष्ण कुमार को स्कूल शिक्षा सचिव पद से बदलकर सचिव उच्च शिक्षा एवं भाषाएं नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव एनआरआई मामले और प्रबंध निदेशक पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अजोय शर्मा जोकि अभी तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के पद पर तैनात थे, को बदलकर सचिव स्कूल शिक्षा लगाया गया है। साथ ही उन्हें सचिव खेल एवं युवक सेवाओं का चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन

बदले गए अन्य अधिकारियों में अनुराग अग्रवाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर टैक्सेशन, ए. वेणु प्रसाद को चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड लगाते हुए चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त चार्ज, केएपी सिन्हा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस के पद पर बनाए रखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी पावर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी न्यू एंड रिन्यूएवल एनर्जी सोर्सेस का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इनके अलावा तनु कश्यप को डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed