{"_id":"698f96584e70ad067904e5b3","slug":"ajit-vikram-won-the-shot-put-and-race-panchkula-news-c-87-1-pan1001-132911-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शॉटपुट और दौड़ में अजित विक्रम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शॉटपुट और दौड़ में अजित विक्रम ने मारी बाजी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में शुक्रवार को 39वें वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। टॉर्च सेरेमनी के दौरान इंटरनेशनल रोलर स्केटिंग हॉकी खिलाड़ी मोक्ष सिंगला ने सबसे पहले मशाल थामी। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मशाल सौंपते हुए खेल ज्योति को परिसर के मध्य स्थापित किया। वहीं राजेश और दीपांशु ने बॉक्सिंग के दमदार दांव-पेंच दिखाए, जबकि दीक्षा ने योगासन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
पहले दिन के प्रमुख परिणाम
पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में अजित विक्रम पहले, उमेश दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अजित विक्रम पहले, अमित कुमार दूसरे और तन्मय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में विक्रम अजित पहले, बादल दूसरे व सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका पहले, पूजा दूसरे व अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के शॉट पुट इवेंट में प्रशांत पहले, शांतनु दूसरे व अजित विक्रम तीसरे स्थान पर रहे।
स्पोर्ट्स मीट का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. राम मेहर के निर्देशन में किया गया। अंत में प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एशियाई कबड्डी महासंघ के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा, स्पोर्ट्स मीट का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राम मेहर, डॉ. विनोद चहल, डॉ. प्रवीण ढांडा, डॉ. भूपिंदर सिंह, डॉ. नजरू निशा एवं नीरज तोमर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।