{"_id":"6269a5b8cf334d5cde547ca1","slug":"agtf-arrested-two-accomplices-of-gangster-jaipal-bhullar-panchkula-news-pkl448958554","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीटीएफ ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के दो साथी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजीटीएफ ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के दो साथी दबोचे
विज्ञापन
चंडीगढ़। फरार गैंगस्टरों के विरुद्ध जारी अभियान के दौरान पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा मारे गए गैंगस्टर से नशा तस्कर बने जयपाल सिंह भुल्लर और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के दो साथियों को तरनतारन से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव खख के अमृतपाल और गांव सरली खुर्द के तजिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। अमृतपाल सिंह पर पहले भी हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने दोनों से एक .12 बोर की पंप एक्शन गन, पांच कारतूस और एक हुंडई एक्सेंट कार (सीएच 03 वी4397) बरामद की है।
डीआईजी (एजीटीएफ) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के बाद अमृतसर से एजीटीएफ की टीम जयपाल ग्रुप के एक सक्रिय सदस्य हरमन खख को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस टीमों ने मौके से अमृतपाल और तेजिंदर को काबू कर लिया, जबकि हरमन फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ 26 अप्रैल, 2022 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईजी भुल्लर ने बताया कि एजीटीएफ की टीमें जल्द ही हरमन को काबू कर लेंगी, जोकि सिटी खरड़ थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज केस में पहले ही फरार है। हरमन, फरार गैंगस्टर गुरजंट उर्फ जंटा का भी करीबी साथी है, जो मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को एसटीएफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा तब मार दिया गया था, जब उन्होंने पिछले साल जून में कोलकाता में उनके फ्लैट में छापा मारने के समय पर पश्चिम बंगाल पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी।