फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agriculture Minister inaugurated the four-day Divyang Hap Cup

दिव्यांगों के चार दिवसीय हैप कप का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inaugurated the four-day Divyang Hap Cup
पंचकूला। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिव्यांगजन क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के तीसरे दिन वीरवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर जेपी दलाल ने कहा कि दिव्यांगजनों के चार दिवसीय टी-20 हैप कप-2021 टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस प्रतियोगिता में खेलने वाले सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाड़ियोें की तुलना में टोकियो ओलंपिक में पैरालंपिक में ज्यादा मेडल लाकर दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता प्रमाणित कर दी है। हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को पैरालंपिक में मेडल लाने के लिए करोड़ो रुपये के इनाम और अच्छी नौकरियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति का पूरे भारत में डंका बज रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों और दिव्यांगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी यदि दृढ़ निश्चय कर ले तो वे अपनी मंजिल पाकर रहता है। दिव्यांग को भी अपने मन में हीन भावना को स्थान नहीं देना चाहिए। वर्तमान में दिव्यांग खेलों में मेडल लाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीत सिलवेरी और राज्य उपाध्यक्ष रमेश सैनी, महासचिव रवि चौहान, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया से सुमित जैन, व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के फाउंडर अभय प्रताप, धानू ग्रुप के निदेशक सचिन लुनार, आईसीसीएल से सीआर स्वामी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल, श्रम एक्सेसिबलिटी पार्टनर सिमनू जिंदल ट्रस्ट के प्रतिनिधि विपिन सैनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed