फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agrawal Samaj's grand felicitation ceremony on 26th

Panchkula News: अग्रवाल समाज का भव्य अभिनंदन समारोह 26 को

Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Samaj's grand felicitation ceremony on 26th
पंचकूला। समस्त अग्रवाल समाज की ओर से 26 जुलाई को भाजपा के नए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही महापौर कुलभूषण गोयल एवं सीए पंकज गुप्ता का सम्मान होगा। यह समारोह पूरे हरियाणा में सबसे बड़ा आयोजन होगा। आयोजक सत्यनारायण गुप्ता और कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि अजय मित्तल अग्र वंश के वंशज हैं और पिछले कई वर्षों से समाज के कल्याण में जुटे हुए हैं। भाजपा द्वारा उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं। सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 पंचकूला में यह सम्मान समारोह होगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात्रि भोज तक चलेगा। शाम 6 बजे महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-16 पंचकूला पर ध्वजारोहण होगा। उसके उपरांत 21 बैंड बाजों के साथ 50 ध्वजाधारी ध्वज लेकर आगे चलेंगे और खुली जीप में अजय मित्तल, कुलभूषण गोयल और पंकज गुप्ता को महाराज अग्रवाल भवन तक लाया जाएगा। अग्रवाल भवन में अग्र समाज के लोगों द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद रात्रि भोज का आयोजन होगा। उन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में लोगों को भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed