फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agitation: RWA's five-day picket started on other matters including paid parking, picket started at 11 o'clock and went on till 2 o'clock in the afternoon

आंदोलन : पेड पार्किंग समेत अन्य मामलों को लेकर आरडब्ल्यूए का पांच दिवसीय धरना शुरू, 11 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर बाद दो बजे तक चला

Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Agitation: RWA's five-day picket started on other matters including paid parking, picket started at 11 o'clock and went on till 2 o'clock in the afternoon
पंचकूला। पेड पार्किंग जनता पर थोपना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। बार-बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी संज्ञान न लेना चिंता का विषय है। यह आरोप सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल ने लगाए हैं। पेड पार्किंग के विरोध में शुरू पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन वे लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि पेड पार्किंग का ठेका देने के दौरान भी नियमों की अनदेखी की गई। इतना ही नहीं निगम अधिकारियों ने जनता के बारे में एक बार भी नहीं सोचा कि इसका असर लोगों पर कितना पड़ेगा। धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ और बाद दोपहर 2 बजे तक चला।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के महासचिव अविनाश मलिक ने कहा कि पेड पार्किंग के साथ सेक्टर-20 में आशियाना फ्लैट का निर्माण करवाने का फैसला भी गलत है। इससे सेक्टर की हरियाली पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। एक तरफ सरकार हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी ग्रीन बेल्ट काटकर नष्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने पेड पार्किंग का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन अंदर की मार्केट से पेड पार्किंग को खत्म कर रहा है। वहीं, पंचकूला नगर निगम नियमों को दरकिनार कर शहर के अंदर की मार्केट में पेड पार्किंग लगा रही है।
विज्ञापन

योगिंदर क्वात्रा ने कहा कि हरियाणा दिवस के दिन निगम ने बिना हाउस की मीटिंग में पास सेक्टर-20 और सेक्टर-14 की मार्केट में पेड पार्किंग लगाने की घोषणा कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोग आशियाना फ्लैट लेना नहीं चाहते हैं। सरकार उन्हें जबरन देना चाहती है। कॉलोनी के लोग फ्लैट नहीं बल्कि दो-दो मरले का प्लॉट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर-20 के लोग पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की मार झेल रहे हैं। ऐसे में यदि यहां आशियाना फ्लैट बन गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी। सेक्टर-20 मार्केट के प्रधान सुरिंदर काठपाल ने कहा कि मार्केट का हर कारोबारी आरडब्ल्यूए के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में फतेपुर सोसायटी, कुंडी से 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पूर्व मेयर उपिंदर आहलूवालिया, धनेंद्र आहलूवालिया, पार्षद गौतम प्रसाद, कुंडी के सरपंच मेजर सिंह, आरडब्ल्यूए के उपप्रधान बीबी शर्मा, खजांची विद्याव्रत पिपली, संयुक्त सचिव केके जेटली, कार्यकारी सदस्य अरुणा अग्रवाल, सुभाष पठानिया, संतोष गुप्ता, उदित मेंहदी रत्ता, मुकेश मेंहदी रत्ता, अनिल बंसल, अंकुर जैन, वेद प्रकाश गोयल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed