{"_id":"6850757190192ff6ae0fbdb3","slug":"agents-from-jalandhar-brutally-beat-up-a-youth-going-abroad-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-739037-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जालंधर से आए एजेंटों ने विदेश जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जालंधर से आए एजेंटों ने विदेश जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। जालंधर निवासी 27 वर्षीय आकाशदीप सिंह का माल्टा जाने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर राजपुरा के एक निजी होटल के बाहर उसे कथित तौर पर उसके ही एजेंटों ने बेरहमी से पीट डाला। एजेंटों ने उससे एक हज़ार यूरो, दो लाख नकद, एक घड़ी व चेन एजेंट ले भागे। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब आकाशदीप माल्टा जाने की तैयारी में था। वह बस से दिल्ली जाने के लिए जालंधर से बैठा था। राजपुरा में एक निजी होटल के पर रुकने पर एजेंटों ने इस वारदात को अंजाम दिया गया. एजेंट जालंधर से ही उसका पीछा करते हुए राजपुरा पहुंचे थे। रात में किसी राहगीर द्वारा आकाशदीप को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
राजपुरा के सरकारी अस्पताल की एसएमओ सोनिया जगवाल ने पत्रकारों को बताया कि आकाशदीप अस्पताल में भर्ती है, जिसके साथ मारपीट हुई थी। आकाशदीप ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने एजेंटों को पहले ही 10 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये के चेक दे चुका था। उसका वीजा भी लग चुका था। जालंधर से राजपुरा पहुंचने पर, एक निजी होटल के बाहर लगभग 15 लोगों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने उसका पासपोर्ट, उसके बैग में रखे 1 हज़ार यूरो व 2 लाख रुपये नकद, गले में पहनी सोने की चेन, हाथ में पहनी अंगूठी और 50 हजार रुपये की घड़ी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित आकाशदीप ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
परिजनों का छलका दर्द
आकाशदीप के माता-पिता भी अपने बेटे का हाल जानने के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। दुखी मन से उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को अच्छी तरह से घर से भेजा था और एजेंटों के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं था। उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ। आकाशदीप के पिता राजविंदर सिंह, जो स्वयं आर्मी में ऑफिसर हैं, ने कहा, वह हमारा इकलौता लड़का है। हमने उसे बड़ी उम्मीदों से जालंधर से भेजा था। लेकिन पता नहीं इन एजेंटों ने उसे क्यों पीटा। हमारी सरकार से अपील है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आकाशदीप की माता कुलविंदर कौर ने कहा बीती रात से सरकारी अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करवा रहे हैं। हमारी पंजाब सरकार से अपील है कि ऐसे बुरे तत्वों पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान दर्ज किए, जांच जारी
फोकल पॉइंट चौकी में तैनात पुलिस अधिकारी सरबजीत सिंह बेदी अस्पताल में युवक के बयान लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ मारपीट हुई थी, उसके बयान ले लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच-पड़ताल के बाद जो भी बनती कार्यवाही होगी, वह की जाएगी।