फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agencies have become puppets in the hands of the Centre: Mann

केंद्र के हाथ की कठपुतली बनकर रह गईं एजेंसियां : मान

Sat, 28 Feb 2026 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Agencies have become puppets in the hands of the Centre: Mann
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं के कथित शराब घोटाले में बरी होने के बाद सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अदालत के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि सीबीआई व अन्य केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई हैं। इनके जरिये केंद्र अपने राजनीतिक दुश्मनों को टारगेट कर सके। मान ने कहा- कोर्ट का आदेश इस बात का सबूत है कि अंधेरी रात, चाहे कितनी भी लंबी हो, खत्म होती है और रोशनी की जीत होती है। इस फैसले ने केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के खुलेआम गलत इस्तेमाल को सामने ला दिया है।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने आप के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया था। आज कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार आदमी हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पारंपरिक पार्टियां आप से जलती हैं क्योंकि हमने आम आदमी की भलाई का एजेंडा तय किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा को राज करना है तो ठीक है लेकिन उसके लिए लोगों का दिल जीतना होता है, न कि ऐसे हथकंडों से सत्ता हासिल करनी चाहिए। मान ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed