फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Against whom Vigilance is investigating, made him a technical advisor, High Court sought answer

जिसके खिलाफ विजिलेंस कर रही जांच उसे बनाया तकनीकी सलाहकार, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 18 Aug 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Against whom Vigilance is investigating, made him a technical advisor, High Court sought answer
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब मंडी बोर्ड के चीफ इंजीनियर हरप्रीत सिंह बराड़ को रिटायरमेंट के बाद विजिलेंस जांच लंबित रहते भी मंडी बोर्ड का तकनीकी सलाहकार नियुक्त करने को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

लुधियाना निवासी प्रीतम सिंह ने एडवोकेट एचसी अरोड़ा के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया है कि हरप्रीत सिंह बराड़ मंडी बोर्ड के इंजीनियर इन चीफ के पद से 31 जुलाई को रिटायर हुए थे। उनकी रिटायरमेंट से 4 दिन पहले विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इस प्रकार का मामला दर्ज होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें मंडी बोर्ड के तकनीकी सलाहकार के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। मंडी बोर्ड में तकनीकी सलाहकार का कोई पद न होने के बावजूद यह नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

हैरत तो यह है कि इस पद की जिम्मेदारियां और नियुक्ति के योग्यता मानक तक तय नहीं किए गए। साथ ही यह भी बताया कि इस नियुक्ति के लिए आवेदन भी नहीं मांगे गए। याची ने इसे पिक एंड चूज की नीति करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed