{"_id":"692dfc91d06a7e4b5b0f87ba","slug":"after-the-murder-in-chandigarh-the-criminals-fled-leaving-the-creta-in-mdc-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-886300-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़ में हत्या के बाद एमडीसी में क्रेटा छोड़कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़ में हत्या के बाद एमडीसी में क्रेटा छोड़कर भागे बदमाश
Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में बदमाशों की ओर से खड़ी की गई कार।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीगढ़ सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में हत्या के बाद बदमाश अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार को पंचकूला के एमडीसी सिंह द्वार के समीप मार्केट में छोड़कर भाग गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां से आरोपी बाइक पर निकले होंगे। बदमाशों की कार मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत सभी क्राइम यूनिटाें को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच और अन्य यूनिट मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने एमडीसी एरिया के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा जिस स्थान पर क्रेटा कार पार्क की गई थी उसके ठीक सामने स्थित दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कार छोड़कर भागते समय आरोपियों की गतिविधियां कैमरों में कैद हुई होंगी।