फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the death of the DSP from Corona, the brother tried to occupy the Kothi, the sons of the DSP and the elderly mother were beaten up

कोरोना से हुई डीएसपी की मौत के बाद भाई ने की कोठी पर कब्जे की कोशिश, डीएसपी के बेटों और बुजुर्ग मां से की मारपीट

Mon, 14 Jun 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
After the death of the DSP from Corona, the brother tried to occupy the Kothi, the sons of the DSP and the elderly mother were beaten up
मोहाली। कुछ दिन पहले ही 9 जून को कोरोना की वजह से डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत हो गई थी। अभी उनका अंतिम भोग भी नहीं हुआ है, कि इससे पहले ही उनके भाई ने उनकी सेक्टर-70 स्थित कोठी पर कब्जा करने की कोशिश में डीएसपी के बेटों और अपनी बुजुर्ग माता के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के मुलाजिमों से भी उलझ गया।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को सेक्टर-70 स्थित मृतक डीएसपी की कोठी पर उस समय कर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब उनके भाई बलजीत सिंह निवासी ग्रीन एनक्लेव खरड़ ने उनकी कोठी पर कब्जे की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने अपने भतीजों और बुजुर्ग मां से भी मारपीट की। यहां तक कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी गाली गलौज और हाथापाई की। इस मामले में मटौर थाने की पुलिस ने मनजीत सिंह, निवासी फाजिल्का की शिकायत पर बलजीत सिंह के खिलाफ धारा-452 (बिना अनुमति घर में घुसकर हमला करना), 506 (जान से मारने की धमकियां देना), 353 और 186 (सरकारी मुलाजिम के काम में बाधा डालने) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि डीएसपी हरजिंदर सिंह लुधियाना में तैनात थे, उनकी 9 जून को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। अब सेक्टर-70 स्थित कोठी में उनका 18 साल का बेटा गुरनूर सिंह, 8 साल का बेटा रोहितवीर सिंह और बुजुर्ग मां बलविंदर कौर रहे हैं। डीएसपी की पत्नी काफी समय पहले ही घर छोड़ गई थी। ऐसे में बच्चों और बुुजुर्ग मां की देखभाल मनजीत सिंह ही कर रहे थे। वह उनकी रिश्तेदारी में से एक हैं। रविवार को अचानक मृतक डीएसपी हरजिंदर सिंह का भाई बलजीत सिंह जबरदस्ती उनकी कोठी में घुस गया। साथ ही कोठी पर कब्जे की कोशिश की। बुजुर्ग बलविंदर कौर ने फोन कर तुरंत पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय बलजिंदर सिंह कोठी में ही था। वह पुलिस के साथ भी उलझकर सिपाही राजवीर सिंह को धक्के मारने लगा। इसकी सूचना मिलते ही मटौर थाने के प्रभारी मनफूल सिंह खुद मौके पर पहुंचे और आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने जांच करने के बाद बताया कि मृतक डीएसपी हरजिंदर सिंह की ओर से मौत से पहले ही अपना वसीयतनामा लिखा हुआ है। जिसमें उन्होंने अपने भाई और पत्नी के नाम कुछ नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed