फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the chickens, the health of the workers is now tested

मुर्गियों के बाद अब मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा

Fri, 08 Jan 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
After the chickens, the health of the workers is now tested
बरवाला। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बर्ड के सैंपल लेने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की जांच भी शुरू कर दी है। रायपुररानी सामुदायिक केंद्र के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने केंद्र के डॉक्टरों की टीम की ओर से पोल्ट्री फार्मों में काम करने वाले मजदूरों में खांसी-जुकाम जैसे लक्षणों की जांच भी की। इस दौरान मजदूरों में कोई संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

बरवाला पशु चिकित्सालय के वैटेरनरी डॉ. सुभाष अहलावत ने बताया कि सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने पोल्ट्री फार्माें में साफ-सफाई व दवाई का छिड़काव करवाएं। इसके साथ ही फार्मों में अंदर-बाहर आने वालों पर पाबंदी रखें। इसके साथ ही पोल्ट्री फार्मों में वैक्सीन प्रयोग करने को भी कहा गया है। हरेक पोल्ट्री फार्म में हिदायत दी गई है कि किसी भी पोल्ट्री फार्म में रूटीन से ज्यादा मुर्गियों की मौत होती है तो इस संबंध मेें तुरंत ही पशु चिकित्सालय बरवाला में सूचित किया जाए।
विज्ञापन

मुर्गियां मरने से घबराए हैं संचालक
बरवाला-रायपुररानी क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म संचालक भी रहस्मय तरीके से मुर्गियां मरने से घबराए हुए हैं। कई पोल्ट्री फार्म संचालकों ने कहा कि रानी खेत नाम की बीमारी से मुर्गियां मरने की आशंका है। पोल्ट्री फार्म मालिकों ने कहा कि उनकी ओर से पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को किसी भी संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन दी जा रही है। इसके साथ ही उनको सर्दी से बचाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे मुर्गियों की मौत को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मुर्गियों की मौत का यह सिलसिला हर वर्ष चलता है। मेरे पोल्ट्री फार्म में ऐसा नहीं हुआ है। वैसे, अबकी बार सर्दी ज्यादा है और वह भी मुर्गियों की मौत का एक कारण हो सकता है। सर्दी के समय मुर्गियों में रानीखेत जैसी बीमारी हो जाती है जिससे मुर्गियां मरने लगती हैं।

-अंशुल गोयल, पोल्ट्री फार्म मालिक
मुर्गियों की मौत सर्दी के समय होती है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियां नहीं नहीं मरती हैं। ऐसा दो कारणों से ही होता है यदि मुर्गी को रानीखेत जैसी बीमारी हो। हमने एतिहयात के तौर पर मुर्गियों की सुरक्षा के लिए सारे इंतजाम किए हैं।
यशपाल राणा, पोल्ट्री फार्म मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed