फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After merit, 50 students reached ITI Sector-14 to deposit fees

Panchkula News: आईटीआई सेक्टर-14 में मेरिट के बाद 50 विद्यार्थी फीस जमा कराने पहुंचे

Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After merit, 50 students reached ITI Sector-14 to deposit fees
पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेक्टर-14 में तीसरी कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद वीरवार को 50 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थियोंं ने मनचाही स्ट्रीम मिलने पर खुशी जताई। मेरिट लिस्ट आने के बाद आईटीआई के प्रिंसिपल मनोज सैनी ने बताया कि इस राउंड की काउंसलिंग में 350 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। इसमें 27 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। जुलाई के बाद फार्म भरने के लिए बची हुई सीटों पर पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स कोर्स का क्रेज विद्यार्थियों मेंं अधिक है। इसके अलावा काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थी सभी ट्रेडों के स्कोप को जानने का प्रयास कर रहे हैं। काउंसलिंग के दौरान आए रमेश कुमार ने बताया कि इलेक्टि्रशिन की सीटों का क्रेज ज्यादा है। इसके साथ ही सभी कोर्स मेंं विद्यार्थी दाखिले के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग कास्मेटोलॉजी में 20 सीटें, एयर कंडीशन में 14 सीटें, स्विंग टेक्नोलॉजी में 34 सीटें, इलेक्टि्रशियन में 12 सीटें, कैटरिंग एंड हॉस्पिटेलिटी असिस्टेंट ड्यूल में 36 सीटें, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट में 41 सीटें, कंप्यूटर एडेड इंब्रायडरी एंड डिजाइनिंग में 37 सीटें, जियो इंफारमेटिक्स असिस्टेंट में 23 सीटें, पेंटर जनरल में 19 सीटें, पलंबर 34 सीटें, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 15 सीटें, फूड प्रोडक्शन 38 सीटें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जियो इंफोर्मेटिक्स कोर्स मेंं बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है। इस बार यह कोर्स नया लॉन्च किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को कैंपस सिलेक्शन मिल जाता है। इसलिए लोगों को एडमिशन के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। इसमें बच्चों को मैप बनाने का ज्ञान मिलता है। इसलिए इस कोर्स में भी स्कोप है। इसके लिए विद्यार्थियोंं को रोजगार परक बनाने मेंं अच्छा है। मेरी अपील है कि बच्चों को सभी कोर्स के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed