{"_id":"669ef6d724aa7de19201bac4","slug":"after-inspecting-the-temple-get-the-returning-wall-constructed-from-nhai-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-114094-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिर का मुआयना कर एनएचएआई से रिटर्निंग वाॅल का निर्माण करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिर का मुआयना कर एनएचएआई से रिटर्निंग वाॅल का निर्माण करवाएं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम कालका को बाईपास स्थित मंदिर का मुआयना कर एनएचएआई से रिटर्निंग वाॅल का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी टीकाराम ने समाधान शिविर में बताया कि कालका बाईपास पिंजौर रोड के पीछे मंदिर बना हुआ है। हाईवे की तरफ जगह खाली होने के कारण मंदिर के गिरने का खतरा बना हुआ है। मंदिर को बचाने के लिए रिटर्निंग वाॅल का निर्माण करवाया जाए। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे।
उपायुक्त ने सोमवार को 54 लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटान के निर्देश दिए।उपायुक्त ने फिरोजपुर निवासी व्यक्ति को पौधे लगाने के लिए सड़क किनारे जगह मुहैया करवाने के निर्देश दिए। फिरोजपुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह पौधरोपण का कार्य करता है। अब तक करीब दो हजार पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे गांव की रायपुररानी को जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे पौधे लगाना चाहता है, यह जगह उसको मुहैया करवाई जाए।
डाॅ. यश गर्ग ने पुलिस उपायुक्त को एक ग्रामीण की शिकायत की जांच सौंपकर मामले का हल निकलवाने को कहा। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने कहा कि परिवार के मामलों को घर-परिवार में ही आपसी सहमति से भी सुलझाया जा सकता है। ग्रामीण जगीर सिंह ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके भाई ने उसके हिस्सा में मकान का निर्माण कर लिया था, अब वो अपने हिस्सा में निर्माण करने लगा तो उसका भाई उनको निर्माण नहीं करने दे रहा है। उपायुक्त से गुहार लगाई कि उसके मामले की जांच करवाकर उसको निर्माण करवाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को गांव अंबका की गोचरान की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाकर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर निशानदेही की जाए और जितना भी कब्जा हो उसको छुड़वाया जाए। इसके लिए यदि जरूरत हो तो डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त करवा लें।
डॉ. यश गर्ग ने गांव मानका की दो शिकायतों पर जिला राजस्व अधिकारी को नियमानुसार इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीण गुरमीत ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है उसके हिस्से की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाया जाना है। दूसरी शिकायत में गांव मानका निवासी बलजिन्द्र सिंह ने अपने पिता की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने की गुहार लगाई।
डाॅ. यश गर्ग ने अतिरिक्त उपायुक्त को डॉ. बीआर अंबेडकर नवीनीकरण योजना के तहत आए आवेदन में शिकायतकर्ता का नाम चेककर मकान की मरम्मत के सहयोग करने के निर्देश दिए। गांव सुदर्शनपुर निवासी तरसेम चंद ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले डॉ. बीआर अंबेडकर नवीनीकरण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। उसके मकान की छत कच्ची है, जो बरसात में किसी भी समय गिर सकती है। उपायुक्त ने कहा कि इनकम के लिए आवेदन के साथ स्वयं घोषणा पत्र लगाया जाए। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक करवाने, आयु ठीक करवाने परिवार पहचान पत्र अलग बनवाने, मेम्बर एड व डिलेट, जाति दुरुस्त करवाने, मोबाइल नंबर ठीक करवाने समेत अन्य प्रकार की शिकायत आई।