फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After demolishing its own encroachment, HSVP now sets its sights on encroachments across the city.

Panchkula News: पहले अपना अतिक्रमण तोड़ा, अब शहरभर के अतिक्रमण पर एचएसवीपी की नजर

Tue, 09 Jun 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
After demolishing its own encroachment, HSVP now sets its sights on encroachments across the city.
मुख्यालय परिसर से हटाए अवैध कब्जे, 500 से अधिक नोटिस जारी; जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी कर रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कार्रवाई की शुरुआत अपने ही मुख्यालय से कर मिसाल पेश की है। सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी मुख्यालय परिसर और आसपास हुए अतिक्रमण को विभाग ने बुलडोजर चलाकर हटाया है। वहीं शहरभर में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 500 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर एचएसवीपी लगातार कार्रवाई कर रहा था, लेकिन लोग मुख्यालय परिसर और अधिकारियों के आवासों के आसपास हुए अतिक्रमण पर सवाल उठा रहे थे। इसके बाद विभाग ने सबसे पहले अपने परिसर और सरकारी आवासों के आसपास हुए कब्जों को हटाकर स्पष्ट संदेश दिया कि कार्रवाई सभी पर समान रूप से होगी।
विज्ञापन


बुलडोजर की आहट से बढ़ी बेचैनी
एचएसवीपी जल्द ही शहरभर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की तैयारी में है। विभाग के सर्वे में घरों के बाहर, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, सड़कों के किनारे और व्यावसायिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण सामने आया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि अब तक करीब 500 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय के बाहर से हटाए खोखे और अवैध फेंसिंग
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सेक्टर-6 स्थित मुख्यालय के आसपास बने अस्थायी शेड, अनधिकृत खोखे और अवैध पार्किंग स्थलों को हटाया गया है। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के सरकारी आवासों के बाहर ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और सड़क की जमीन पर की गई अवैध फेंसिंग, बढ़ाई गई बाउंड्री वॉल और अन्य अतिक्रमण भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए गए।


कोट

पूरे शहर में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय के बाद नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- बलराज, एसडीओ, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed